1800 Calorie Meal Plan For Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी दैनिक कैलोरी इनटेक यानी कैलोरी की कुल खपत से नियमित 200-300 अधिक कैलोरी का सेवन करें। आपकी दैनिक कैलोरी इनटेक कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे आपकी हाईट और वेट क्या है, आप शारीरिक रूस से कितना एक्टिव हैं और आपकी उम्र क्या है। हालांकि, आजकल ऑनलाइन कई टूल्स की मदद से आप अपनी दैनिक कैलोरी निकाल सकते हैं। हालांकि, यह भी सभी मामलों में सही नहीं होते हैं, इसलिए आपको कुछ पहले इन्हें ट्राई करके देखने की आवश्यकता होती है। लेकिन लोगों के साथ समस्या यह देखने को मिलती है कि वे लोग जिम जाते हैं और एक्सरसाइज पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन वजन बढ़ाने के लिए उन्हें अपनी डाइट से जितनी कैलोरी प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, वे उसे पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए उनका वजन भी नहीं बढ़ पाता है। हालांकि, यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि कई लोगों की समस्या है। वह अपनी दैनिक कैलोरी इनटेक नहीं कर पाते हैं। साथ ही, उन्हें अपने कैलोरी इनटेक को पूरा करने के लिए किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए, इसको लेकर वे काफी असमंजस में रहते हैं। क्योंकि कैलोरी इनटेक के साथ शरीर की पोषण की जरूरत को डाइट से पूरा करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अक्सर दुबले-पतले लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर वजन बढ़ाने के लिए डाइट कैसे लें?
ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है “OMH Fitness Guide”। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर करते हैं। इस कैंपेन की सीरीज ”डाइट चार्ट” में हम अलग-अलग लोगों की जरूरत के अनुसार डाइट प्लान शेयर करते हैं। आज इस लेख में हम वजन बढ़ाने के लिए 1800 कैलोरी का डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं। लेकिन जैसा हमने शुरुआत में बताया है वजन बढ़ाने के लिए दैनिक कैलोरी इनटेक से अधिक कैलोरी का सेवन करने की जरूरत होती है। तो यह डाइट प्लान उन लोगों के लिए आदर्श है जिनकी दैनिक कैलोर इनटेक 1500 कैलोरी के आसपास है।
1800 Calorie Meal Plan For Weight Gain
सुबह क्या खाएं?अपने दिन की शुरुआत में एक कप चाय के साथ बादाम और अखरोट जैसे नट्स खा सकते हैं। आप 5-6 बादाम और 2 अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?bur Vedic Tea
शुगर-फ्री लाइफ
निखरदा पंजाब
स्वास्थ्य और बीमारियां
डाइट और फिटनेस
ग्रूमिंग टिप्स
परवरिश
गर्भावस्था
वैकल्पिक चिकित्सा
प्रेग्नेंसी
स्लाइडशो
वीडियो
विशेषज्ञों
टॉपिक्स
हेल्थ⁄आहार व फिटनेस⁄वज़न प्रबंधन
वजन बढ़ाना चाहते हैं? तो 45 दिन तक फॉलो करें ये 1800 कैलोरी डाइट प्लान, आसानी से बढ़ेगा 3-4 किलो वजन
1800 Calorie Meal Plan For Weight Gain: अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो 45 दिनों तक इस डाइट प्लान को फॉलो करें।
Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Nov 25, 2023 11:31 IST
NEXT
वजन बढ़ाना चाहते हैं? तो 45 दिन तक फॉलो करें ये 1800 कैलोरी डाइट प्लान, आसानी से बढ़ेगा 3-4 किलो वजन
Onlymyhealth Tamil
Subscribe to Notifications
1800 Calorie Meal Plan For Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी दैनिक कैलोरी इनटेक यानी कैलोरी की कुल खपत से नियमित 200-300 अधिक कैलोरी का सेवन करें। आपकी दैनिक कैलोरी इनटेक कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे आपकी हाईट और वेट क्या है, आप शारीरिक रूस से कितना एक्टिव हैं और आपकी उम्र क्या है। हालांकि, आजकल ऑनलाइन कई टूल्स की मदद से आप अपनी दैनिक कैलोरी निकाल सकते हैं। हालांकि, यह भी सभी मामलों में सही नहीं होते हैं, इसलिए आपको कुछ पहले इन्हें ट्राई करके देखने की आवश्यकता होती है। लेकिन लोगों के साथ समस्या यह देखने को मिलती है कि वे लोग जिम जाते हैं और एक्सरसाइज पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन वजन बढ़ाने के लिए उन्हें अपनी डाइट से जितनी कैलोरी प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, वे उसे पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए उनका वजन भी नहीं बढ़ पाता है। हालांकि, यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि कई लोगों की समस्या है। वह अपनी दैनिक कैलोरी इनटेक नहीं कर पाते हैं। साथ ही, उन्हें अपने कैलोरी इनटेक को पूरा करने के लिए किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए, इसको लेकर वे काफी असमंजस में रहते हैं। क्योंकि कैलोरी इनटेक के साथ शरीर की पोषण की जरूरत को डाइट से पूरा करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अक्सर दुबले-पतले लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर वजन बढ़ाने के लिए डाइट कैसे लें?
ऐसे लोगों की मदद करने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है “OMH Fitness Guide”। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर करते हैं। इस कैंपेन की सीरीज ”डाइट चार्ट” में हम अलग-अलग लोगों की जरूरत के अनुसार डाइट प्लान शेयर करते हैं। आज इस लेख में हम वजन बढ़ाने के लिए 1800 कैलोरी का डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं। लेकिन जैसा हमने शुरुआत में बताया है वजन बढ़ाने के लिए दैनिक कैलोरी इनटेक से अधिक कैलोरी का सेवन करने की जरूरत होती है। तो यह डाइट प्लान उन लोगों के लिए आदर्श है जिनकी दैनिक कैलोर इनटेक 1500 कैलोरी के आसपास है।
1800 Calorie Meal Plan For Weight Gain
वजन बढ़ाने के लिए 1800 कैलोरी का डाइट प्लान- 1800 Calorie Meal Plan For Weight Gain
सुबह क्या खाएं?
अपने दिन की शुरुआत में एक कप चाय के साथ बादाम और अखरोट जैसे नट्स खा सकते हैं। आप 5-6 बादाम और 2 अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
नाश्ते में आप एक कटोरी अंकुरित चना, मूंग या सोयाबीन आदि का सेवन कर सकते हैं। साथ में आप 2-3 अंडे भी खा सकते हैं। इसके अलावा, आप एक कप दूध, 1 केला और 1 चम्मच पीनट को एक ब्लेंड करके स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच क्या खाएं?
इस दौरान आप एक कटोरी (लगभग 200 ग्राम तक) मिक्स फलों की चाट का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 2500 कैलोरी डाइट, चर्बी की बजाए बढ़ेगा मसल मास
लंच में क्या खाएं?
लंच में आप कोई भी एक प्रोटीन से भरपूर सब्जी जैसे पनीर या चिकन करी / मछली/ टोफू और एक कटोरी दाल / राजमा / छोले की सब्जी का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ आप 1-2 रोटी और एक कटोरी चावल खा सकते हैं। आप चाहें तो साथ में सलाद और एक कटोरी दही भी ले सकते हैं।
शाम को क्या खाएं?
एक कप चाय के साथ कोई भी हेल्दी स्नैक ले सकते हैं जैसे नट्स, भुने चने, मखाना और मूंगफली आदि।
रात के खाने में क्या खाएं?
इस दौरान आप उबला हुआ चिकन / रोस्टेड पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, सब्जियों का सूप भी पी सकते हैं।

रात को सोने पहले क्या खाएं?
300ml दूध में इलायची डालकर पी सकते हैं।
अगर आप भी बॉडी बिल्डिंग की कोशिश कर रहे हैं, तो ओनलीमायहेल्थ के फिटनेस प्रोग्राम को फॉल कर सकते हैं। यहां हम आपके साथ वजन बढ़ाने के लिए ऐसी जरूरी जानकारियां शेयर करेंगे, जिनसे आपको जल्द अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। आप इस डाइट प्लान को अपने दोस्त और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
Leave a comment