गर्मियों में ये ड्रिंक जरूर पिए

गर्मियों के मौसम में आपके शरीर को ज्यादा लिक्विड चीजों की जरूरत होती है। क्योंकि बढ़े हुए तापमान की कारण शरीर में ज्यादा पसीना आता है। हालांकि, पानी के अलावा और भी कई ऑप्शन हैं, जो आपको ठंडा और हाइड्रेट रहने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पौष्टिक विकल्पों के बारे में बताएंगे जिन्हें गर्मियों के मौसम में बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसी कई चीजें हैं, जो गर्मियों में आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। तो फिर चलिए जानते हैं, गर्मियों को मात देने के लिए कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में। जिनकी मदद से आप अपने शरीर को अंदर से तरोताजा कर सकते हैं। Also Read this post –http://naturalfattofit.fitness.blog
सत्तू को देसी प्रोटीन ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। जिसमें आयरन के साथ-साथ मैंगनीज और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि सत्तू में सोडियम की काफी कम मात्रा होती है, जिससे आपको काफी ज्यादा एनर्जी भी मिलती है। यह ड्रिंक कूलिंग एजेंट की तरह काम करती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सत्तू का शरबत आपकी आंतों के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कंट्रोल करता है।

बेल के शरबत को गर्मियों में सबसे अच्छी ड्रिंक्स में से एक माना जाता है। ये गर्मी को मात देने में काफी ज्यादा सार्थक है। बेल का रस एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है, जो राइबोफ्लेविन और विटामिन बी से भरपूर होता है। Also Read ,http://naturalfattofit.fitness.blog

नारियल पानी
इंसानों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नारियल पानी किसी वरदान से कम नहीं है। ये शरीर को अची तरह से हाइड्रेट करने में मदद करता है। नारियल में आयरन, सोडियमम पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। जो शरीर के पसीने में बहे इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करते हैं।

https://youtube.com/@Fitnessgurug1

https://youtube.com/@Fitnessgurug1

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started